Header Ads

Mp Board 10th Exam Latest News 2023 | Mp Board 12th Exam Latest News 2023.

Mp Board 10th Exam Latest News 2023 | Mp Board 12th Exam Latest News 2023

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका में अब होगा बारकोड :

भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान गड़बड़ी ना हो इस कारण कई बदलाव किए जा रहे हैं | इस साल परीक्षा में विद्यार्थियों को अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका नहीं मिलेगी उन्हें मुख्य उत्तर पुस्तिका में ही लिखना पड़ेगा | इस बार 20 के बदले 32 पेज की मुख्य उत्तर पुस्तिका मिलेगी | 
उत्तर पुस्तिका में बदलाव ना हो पाए इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार उत्तर पुस्तिका में बारकोड लगाने का निर्णय लिया है | 

Mp Board 10th Exam Latest News 2023

इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जिनकी कॉपियों में बदलाव होने के कारण कम अंक मिलते थे | माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दसवीं के 3 विषयों और 12वीं के एक विषय की उत्तर पुस्तिका में बारकोड लागू होगा | माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया है कि इस वर्ष दसवीं के विषय गणित विज्ञान सामाजिक विज्ञान एवं 12वीं में अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं में बारकोड लागू किया गया है |

अभी तक कॉपियों पर स्टिकर लगाए जाते थे | इससे कोई भी स्टिकर निकाल देता था | इस साल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है |

इस बार की कॉपी कैसी आएगी नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके पता करें 
👇👇👇👇
Click Here....

करीब 1800000 विद्यार्थी होंगे शामिल :

माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं की परीक्षा एक और 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होने वाली है | दोनों परीक्षाओं में 1822000 विद्यार्थी शामिल होंगे | यह संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले 94422 अधिक है | पिछले वर्ष दोनों कक्षाओं में 1727578 विद्यार्थी शामिल हुए थे  | 12वीं के पिछले साल से डेढ़ लाख अधिक विद्यार्थी हैं | 12वीं में कोविड के बाद विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है | इस साल 12वीं में आठ लाख 57000 विद्यार्थी शामिल होंगे | जबकि पिछले साल 6 97880 विद्यार्थी शामिल थे |

हेरफेर रोकने की कवायद :

  • माध्यमिक शिक्षा मंडल ने किए कई बदलाव, विद्यार्थियों के लिए मुख्य उत्तर पुस्तिका  32 पेज की होगी |
  • अध्ययन में पाया गया किसी भी विद्यार्थी ने 3 से ज्यादा अतिरिक्त कॉपी नहीं ली |
" इस बार उत्तर पुस्तिका में बारकोड का उपयोग किया जाएगा ताकि किसी तरह की गड़बड़ी ना हो सके दसवीं के चार विषय और 12वीं की एक विषय की उत्तर पुस्तिका में बारकोड लागू होगा |"                             
                                                         - बलवंत वर्मा, परीक्षा नियंत्रक, माध्यमिक शिक्षा मंडल

इस बार का पेपर कैसा आएगा नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके पता करें :
👇👇👇
Click Here....

कोई टिप्पणी नहीं