इस बार देखा जाए तो Mp Board Exam 2022-23 में 75 अंक का सैद्धांतिक और 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन के रहेंंगे | तो यदि विद्यार्थियों को यहां पर यदि पास होना होगा तो इसके लिए विद्यार्थियों को 75 में से 25 अंक लाना अनिवार्य होगा |
तो इस बार का आप Mp Board Exam Pattern 2023 ठीक तरह से समझ गए होंगे | पर हम आपको बता दें कि एमपी बोर्ड के तरफ से जो आपका सिलेबस है, उसे 30 पर्सेंट कम करके मंडल की वेबसाइट पर Mp Board Reduced Syllabus 2022-23 जारी कर दिया गया है, इसके बिना आप अपना अध्ययन नहीं कर सकते हैं |
तो नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके आप कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक का एमपी बोर्ड की तरफ से जारी जो कम किया गया सिलेबस उसकी आसानी से पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं :
👇👇👇
Mp Board Exam Pattern 2023 Changed :
जिन विषय में आपके प्रैक्टिकल नहीं है उदाहरण के तौर पर हिन्दी, अंग्रेजी और गणित आदि | तो उनमें 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन रहेगा | उन 25 अंकों में 15 अंक आपके प्रोजेक्ट के रहेंगे, ठीक 5 अंक आपके नोटबुक प्रस्तुतीकरण के रहेंगे आखिर में 5 अंक आपके त्रैमासिक और अर्धवार्षिक परीक्षा के रहेंगे | बताया जा रहा है कि यह बदलाव अगली साल से कक्षा 9वी और दसवीं में भी किया जाएगा | वही जो विद्यार्थी प्राइवेट है उनको 75 अंक का सैद्धांतिक पेपर देना होगा | उसी सैद्धांतिक पेपर के आधार पर 25 अंक का अधिभार दिया जाएगा | इससे जो विद्यार्थी प्राइवेट हैं उनको यहां पर इसका फायदा मिलेगा | इसका फैसला अभी हुई माध्यमिक शिक्षा मंडल की विशेष बैठक में लिया गया था | तो जो अधिभार के आधार पर प्राइवेट विद्यार्थियों को पास किया जाएगा | तो उसका ब्लूप्रिंट कुछ अलग तरह से तैयार किया जाएगा | तो संभावना बताई जा रही है, उस ब्लूप्रिंट मैं बदलाव कर नए ब्लूप्रिंट को प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा |
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के सिलेबस को कम तो कर दिया है साथ ही साथ काम किए गए सिलेबस के आधार पर नया ब्लू प्रिंट भी मंडल की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है तो परीक्षा की तैयारी हेतु Mp Board Blueprint 2022-23 का भली-भांति ज्ञान होना अति आवश्यक है |
तो नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके आप कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक का एमपी बोर्ड की तरफ से जारी जो नया ब्लूप्रिंट है उसकी आसानी से पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं :👇👇👇
इस बार प्राइवेट विद्यार्थियों का रिजल्ट कुछ इस प्रकार से तैयार किया जाएगा:-
जैसा कि उदाहरण के तौर पर एक नियमित विद्यार्थी है जिसका रिजल्ट कक्षा 12वीं का 100 से तैयार किया गया जिसमें 75 अंक का उसका मुख्य पेपर है और बाकी के 25 अंक उसके आंतरिक मूल्यांकन के है | वही ठीक दूसरी तरफ एक विद्यार्थी प्राइवेट है जिसका रिजल्ट कक्षा 12वीं का 75 अंक से तैयार किया गया है, जिसमें 75 अंक का उसका पेपर है और ठीक यहां पर बाकी के 25 का अधिभार है | उदाहरण के तौर पर एक विद्यार्थी के परीक्षा में 75 में से 60 अंक आए हैं | तो अब यहां पर 25 अंक का अधिभार देते हुए 100 नंबर के पेपर को ध्यान में रखते हुए, अधिभार के आधार पर उसे 30 अंक दिए जाएंगे | मतलब साफ-साफ यह है कि 75 अंक के पेपर को 100 अंक के आधार पर कैलकुलेट कर जो विद्यार्थी प्राइवेट है उन्हें इस बार पास किया जाएगा | इस संबंध में अगर और भी कोई अपडेट आती है तो हम आपको बताते रहेंगे |
अगर आप एमपी बोर्ड परीक्षा के पैटर्न की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके आप उसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं👇👇👇👇👇
कोई टिप्पणी नहीं